जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। पुलिस प्रशासन ने कैंची धाम स्थापना दिवस/मेले को लेकर 13 से 16 जून तक विस्तृत ट्रैफिक प्लान जारी किया है। साथ ही बाहरी राज्यों, कुमाऊं मंडल और स्थानीय क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग पार्किंग और शटल व्यवस्था बनाई गई है।
बाहरी राज्यों/जनपदों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ट्रैफिक प्लान
– देहरादून, हरिद्वार, एनसीआर, दिल्ली, मुरादाबाद की ओर से वाया रामनगर/ कालाढूंगी होते हुए कैंची धाम को जाने वाले वाहनों को नयागांव तिराहे से नैनीताल तिराहा से होते हुए आरटीओ रोड तिराहा, पंचायतघर तिराहा से बरेली रोड तीनपानी तिराहा के रास्ते गौलापार काठगोदाम की ओर भेजा जाएगा। यहां से शटल सेवा सुविधा मिलेगीरोड से आने वाले वाहनों को गन्ना सेन्टर एवं शीतल होटल से डायवर्ट कर बरेली रोड तीनपानी तिराहा से गौलापार काठगोदाम की ओर भेजा जाएगा। यहां से शटल सेवा से जाएंगे।
– बरेली रोड की ओर से आने वाले वाहनों को तीनपानी तिराहा से गौलापार काठगोदाम की ओर भेजा जाएगा। यहां से शटल सेवा से जाएंगे।
– रोडवेज बस, रेल गाड़ी से आने वाले श्रद्धालुओं को रोडवेज / रेलवे स्टेशन हल्द्वानी। काठगोदाम से शटल सेवा के माध्यम से कैची धाम भेजा जाएगा।
नैनीताल जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्लान
– रामनगर, कालाढूंगी की ओर से आने वाले कैंची धाम को जाने वाले वाहनों को नयागांव तिराहे से नैनीताल तिराहा से लामाचौड़ के रास्ते आरटीओ रोड तिराहा होते हुए पंचायतघर तिराहा और फिर बरेली रोड तीनपानी होते हुए गौलापार से काठगोदाम नारीमन तिराहा, के रास्ते भीमताल की ओर भेजा जाएंगे, जिनको विकास भवन भीमताल में वाहनों को पार्क कराकर शटल सेवा के माध्यम से भेजा जाए
– लालकुआं की ओर से आने वाले वाहनों को बरेली रोड तीनपानी तिराहा से गौलापार काठगोदाम नारीमन तिराहा से भीमताल की ओर भेजा जाएगा, यहां विकास भवन भीमताल में वाहनों को पार्क कर शटल सेवा से जाएंगे।
– नैनीताल / ज्योलीकोट/ धारी मुक्तेश्वर की ओर से आने वाले कैंचीधाम को जाने वाले वाहनों को सैन्टोरियम पार्किंग भवाली में पार्क कराकर शटल सेवा से भेजा जाएगा।
पहाड़ों से आने वाले वाहनों की व्यवस्था
– अल्मोडा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ से आने वाले कैचीधाम को जाने वाले वाहनों को खैरना पार्किंग में पार्क कराकर शटल सेवा के माध्यम से भेजा जाएगा।
– हल्द्वानी से अल्मोड़ा, बागेश्वर को जाने वाले वाहनों को भीमताल, खुटानी बैण्ड से नथुवाखान/ रामगढ़ होते हुए भेजा जाएगा।
– अल्मोड़ा, बागेश्वर से हल्द्वानी को आने वाले वाहन इसी रूट का प्रयोग करेंगे।
भारी माल वाहनों के लिए ट्रैफिक प्लान
– भारी माल वाहन का आवागमन 13 और 14 को सुबह से रात्रि 11 बजे तक पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा।
– राशन, फल, सब्जी व अन्य आवश्यक सेवा वाहन 13 की रात्रि 11 बजे से 14 जून की सुबह 6 बजे तक आवागमन कर सकते हैं।दिनांक 14 की प्रातः 6 बजे से 16 की रात्रि 11.00 बजे तक पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे।
– अल्मोडा, बागेश्वर से आने वाले माल वाहन/भारी वाहन वाया रामनगर/ मोहान, रानीखेत, होते हुए अपने गन्तव्य को जाएंगे व इसी रूट से वापस आएंगे।
– पिथौरागढ़, चम्पावत से आने वाले वाहन वाया टनकपुर होते हुए अपने गन्तव्य को जाएंगे व इसी रूट से वापस आएंगे।
केएमओयू/ रोडवेज की बसों के लिए प्लान
– 13 जून को केमू /रोडवेज की बसों का आवागमन यथावत रहेगा।
– केमू / रोडवेज की बस जिनको अल्मोडा / पिथौरागढ़ः बागेश्वर जाना है 14 को सायं 2 बजे से 16 की दोपहर 12 बजे तक भवाली/कैंची धाम क्षेत्र में प्रतिबन्धित रहेंगे एवं इन वाहनों को खुटानी वैण्ड / क्वारब से डार्यवट कर वाया रामगढ, मुक्तेश्वर से भेजा जाएगा।
छोटे वाहनों का प्लान 13 की सुबह 8 बजे से 16 को सायं 4 बजे तक
– हल्द्वानी-काठगोदाम वाया ज्योलीकोट नंबर -1 बैण्ड की ओर से कैंची धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को सैनिटोरियम पार्किंग में पार्क कराया जाएगा एवं वहां से शटल सेवा होगी।
– नैनीताल की ओर से कैंची धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को सैनिटोरियम पार्किंग में पार्क कराया जाएगा, यहां से शटल सेवा।
– हल्द्वानी-काठगोदाम वाया भीमताल की ओर से कैंची धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को विकास भवन पार्किंग में पार्क कराया जाएगा फिर शटल सेवा।
– अल्मोड़ा की ओर से कैंची धाम आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को खैरना में पार्क कराया जाएगा एवं वहां से शटल सेवा।
– ज्योलीकोट की ओर से अल्मोड़ा, जागेश्वर, बागेश्वर व अन्य पहाड़ी क्षेत्रों को जाने वाले समस्त छोटे टैक्सी वाहनों को मस्जिद तिराहा भवाली से नैनीबैण्ड-1 से नैनीबैण्ड-2 से खुटानी बैण्ड से मुक्तेश्वर, होते हुए क्वारब की ओर भेजा जाएगा।
– अल्मोड़ा की ओर से कैंची धाम आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को खैरना में पार्क कराया जाएगा एवं वहां से शटल सेवा।
– ज्योलीकोट की ओर से अल्मोड़ा, जागेश्वर, बागेश्वर व अन्य पहाड़ी क्षेत्रों को जाने वाले समस्त छोटे टैक्सी वाहनों को मस्जिद तिराहा भवाली से नैनीचैण्ड-1 से नैनीबैण्ड-2 से खुटानी बैण्ड से मुक्तेश्वर, होते हुए क्वारब की ओर भेजा जाएगा।
– भीमताल की ओर से अल्मोड़ा, जागेश्वर, बागेश्वर व अन्य पहाड़ी क्षेत्रों को जाने वाले समस्त छोटी टैक्सी वाहनों को खुटानी बैण्ड से मुक्तेश्वर होते हुए क्वारब की ओर भेजा जाएगा।
– अल्मोड़ा, जागेश्वर, बागेश्वर व अन्य पहाड़ी क्षेत्रों की ओर से हल्द्वानी मैदानी क्षेत्र को जाने वाले समस्त छोटे टैक्सी वाहनों को को क्वारब से डायवर्ट कर नथुवाखान, मुक्तेश्वर से खुटानी बैण्ड से भीमताल से हल्द्वानी की ओर भेजा जाएगा।
– रानीखेत की ओर से हल्द्वानी मैदानी क्षेत्र को जाने वाले समस्त छोटे टैक्सी वाहनों को खैरना से क्वारब, नधुवाखान, मुक्तेश्वर से खुटानी बैण्ड से भीमताल से हल्द्वानी की ओर भेजा जाएगा।
दुपहिया वाहनों हेतु ट्रैफिक प्लान 14 की प्रातः 8 बजे से 16 को सायं 4 बजे तक
– समस्त टैक्सी बाईक एवं दुपहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा।
– कैंची धाम को जाने वाले समस्त दुपहिया वाहनों को नारीमन तिराहा काठगोदाम, नैनीताल तिराहा कालाढूंगी, बाईपास तिराहा विकास भवन पार्किंग एवं डॉट चौराहा नैनीताल, मस्जिद तिराहा भवाली से प्रतिबन्धित किया जाएगा।
शटल सेवा
– सैनिटोरियम पार्किंग भवाली
– जंगलात बैरियर भवाली
– ब्लाक पार्किंग भीमताल
– खैरना
– पनीराम डांबा
– तल्लीताल टैक्सी स्टैण्ड
– नगर निगम इंटर कालेज काठगोदाम
– रेलवे स्टेशन काठगोदाम
– रोडवेज केमू स्टेशन हल्द्वानी
– प्रस्तावित आईएसबीटी पार्किंग, गौलापार हल्द्वानी
चौपहिया वाहन पार्किंग स्थल
– सैनेटोरियम भवाली,
– नैनीबैण्ड-1 नैनीताल रोड
– फरसौली परिवहन निगम पार्किंग
– विकास भवन भीमताल पार्किंग
– रेलवे स्टेशन काठगोदाम
– रोडवेज/ केमू स्टेशन हल्द्वानी
– प्रस्तावित आईएसबीटी पार्किंग, गौलापार हल्द्वानी
दुपहिया वाहन पार्किंग स्थल
– काठगोदाम रेलवे स्टेशन
– नगर निगम इण्टर कॉलेज काठगोदाम
– विकास भवन पार्किंग भीमताल
– फरसौली परिवहन निगम पार्किंग
डायवर्जन प्वाइंट
– नयागांव- रामनगर की ओर से आने वाले वाहनों को बाजपुर की ओर भेजा जाएगा।
– नैनीताल तिराहा कालाढूंगी- नयागांव की ओर से आने वाले वाहनों को लामाचौड़ की तरफ भेजा जाएगा।
– लामाचौड- कालाढूंगी की ओर से आने वाले वाहनों को कालाढूंगी बाईपास होते हुए आरटीओ रोड तिराहा/ कुसुमखेडा तिराहा से भेजा जाएगा।
– आरटीओ तिराहा- कालाढूंगी की ओर से आने वाले वाहनों को आरटीओ रोड से रामपुर रोड की ओर भेजा जाएगा।
– कुसुमखेडा तिराहा – ब्लाक मुखानी की ओर से आने वाले वाहनों को आरटीओ रोड से रामपुर रोड की ओर भेजा जाएगा।
– छड़ायल चौराहा, आरटीओ रोड/ गैस गोदाम रोड से आने वाले वाहनों को पंचायत घर की ओर भेजा जाएगा।
– पंचायतघर आरटीओ रोड से आने वाले वाहनों को शीतल होटल तिराहा की ओर भेजा जाएगा।
– गन्ना सेन्टर – रामपुर रोड से आने वाले वाहनों को बरेली रोड की ओर भेजा जाएगा।
– शीतल होटल- पंचायत घर से आने वाले वाहनों को बरेली रोड की ओर भेजा जाएगा।
– गौरापडाव- बरेली रोड से आने वाले वाहनों को गौलापार की ओर भेजा जाएगा।
– तीनपानी – बरेली रोड से आने वाले वाहनों को गौलापार की ओर भेजा जाएगा
– गौलापुल तिराहा – तीन पानी की ओर से आने वाले वाहनों को गौलापार होते हुए काठगोदाम की ओर भेजा जाएगा।
– कुंवरपुर तिराहा- चोरगलिया से आने वाले वाहनों को काठगोदाम की ओर भेजा जाएगा।
– नारीमन तिराहा – गौलापार से आने वाले वाहनों को शटल सेवा रेलवे स्टेशन/ नगर निगम इण्टर कालेज से भेजा जाएगा।
– भीमताल तिराहा काठगोदाम नारीमन तिराहे की ओर से आने वाले वाहनों को भीमताल की ओर भेजा जाएगा।
– भीमताल वाईपास तिराहा- काठगोदाम की ओर से आने वाले वाहनों को विकास भवन भीमताल पार्किंग व शटल सेवा की ओर भेजा जाएगा।
– गोरखपुर तिराहा- खुटानी से आने वाले वाहनों को विकास भवन भीमताल पार्किंग व शटल सेवा की ओर भेजा जएगा।
– खुटानी बैण्ड- भीमताल की ओर से आने वाले वाहनों को रामगढ़ मुक्तेश्वर भेजा जाएगा।
– नैनी बैण्ड-2- खुटानी की ओर से आने वाले वाहनों को नैनी बैण्ड की ओर भेजा जाएगा।
– रामगढ़ तिराहा – नैनीलैण्ड 2/ भवाली चौराहा की ओर से आने वाले वाहनों को रामगढ़ की ओर भेजा जाएगा।
– भवाली तिराहा सैन्टोरियम की ओर से आने वाले वाहनों को रामगढ़ तिराहे की ओर एवं रामगढ़ तिराहा की ओर से आने वाले वाहनों को सैन्टोरियम की ओर भेजा जाएगा।
– नयापुल तिराहा शिप्रा नदी सैन्टोरियम की ओर से आने वाले वाहनों को भवाली तिराहे की ओर एवं भवाली तिराहा की ओर से आने वाले वाहनों को सैन्टोरियम की ओर भेजा जायेगा।
– रानीखेत पुल- रानीखेत पुल की ओर से आने वाले वाहनों को क्वारब की ओर भेजा जाएगा।
– बेतालघाट पुल- बेतालघाट की ओर से आने वाले वाहनों को क्वारब की ओर भेजा जाएगा।
– पाडली तिराहा- खैरना की तरफ से आने वाले वाहनों को सैन्टोरियम / दुनीखाल की ओर भेजा जाएगा।
– वैली ब्रिज खैरना की ओर से आने वाले वाहनों को सैन्टोरियम की ओर एवं सैन्टोरियम की तरफ से आने वाले वाहनो को खैरना की तरफ भेजा जाएगा।
– क्वारब पुल- अल्मोड़ा की तरफ से आने वाले वाहनो को नथुवाखान की तरफ भेजा जाएगा।
– ओडाखान तिराहा- नथुवाखान की ओर से आने वाले वाहनों को मुक्तेश्वर की ओर भेजा जाएगा।
– लक्ष्मी खान तिराहा-नथुवाखान की ओर से आने वाले वाहनों को मुक्तेश्वर / रामगढ़ की ओर भेजा जाएगा।
– सैन्टोरियम तिराहा- नैनीताल / ज्योलीकोट की ओर से आने वाले वाहनों को सैन्टोरियम पार्किंग की ओर भेजा जाएगा।
– नैनी वैण्ड 1- मस्जिद तिराहा की ओर से आने वाले वाहनों को सैन्टोरियम की ओर एवं सैन्टोरियम की से आने वाले वाहनों को मस्जिद तिराहा भवाली की ओर भेजा जाएगा।
– मस्जिद तिराहा – नम्बर । बैण्ड नैनीताल की ओर से आने वाले वाहनों को सैन्टोरियम की ओर भेजा जाएगा।
– नम्बर-1 बैण्ड- मस्जिद तिराहा की ओर से आने वाले वाहनों को रुसी 2 की ओर एवं रुसी 2 की से आने वाले वाहनों को हल्द्वानी की ओर भेजा जाएगा।
– रुसी 2- नम्बर 1 बैण्ड की ओर से आने वाले वाहनों को रुसी की ओर भेजा जाएगा।
– रुसी 1- रुसी 2 की ओर से आने वाले वाहनों को मंगोली / कालाढूंगी की ओर भेजा जाएगा
